इस रास्ते के खुलने से गैमन से लिंक रोड नंबर एक में सेकंड स्टॉप की और जाने वाले रास्ते को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। कोलार से लेकर नेहरूनगर, चित्रगुप्ता नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, वैशाली नगर, चूनाभट्टी, कोलार से न्यू मार्केट की और आवाजाही अब फिर से सीधे रास्ते से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि स्मार्टसिटी में मेट्रो ट्रेन के तीन जंक् शन प्रस्तावित है। इसमें नोड 1 जवाहर चौक है, नोड 2 प्लेटिनम प्लाजा है और नोड 3 रोशनपुरा चौराहा है।