28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूरिज्मः आउटिंग के लिए सबसे अच्छा उदयगिरी, केरवा और हलाली को भी पीछे छोड़ा

bhopal to udayagiri caves- 500 पर्यटक प्रतिदिन पहुंच रहे उदयगिरि...>

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 22, 2022

udai1.jpg

bhopal to udayagiri caves distance 56.8 km

भोपाल। बड़ा तालाब, केरवा और हलाली से ज्यादा पर्यटक उदयगिरि को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह पर्यटक स्थल शहर के आउटर में है। साथ ही यहां सांची स्तूप, उदयगिरि की गुफाओं के साथ जैन धर्म का प्रसिद्ध स्थल है। उदयगिरि प्रतिदिन करीब 500 से अधिक पर्यटक जाते हैं। यहां जल और जंगल पर्यटन के कई स्थल हैं। वेस नदी निकलती है, इसमें पर्यटन विभाग बोट भी संचालित करवाता है।

पर्यटकों के दबाव को देखते हुए मप्र पर्यटन विकास निगम केरवा, विंड और वेव्स और उदयगिरि के होटलों में विस्तार कर रहा है। इससे जहां पर्यटकों को ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी, वहीं पर्यटन विकास निगम के लिए कमाई के माध्यम में विस्तार होगा। यहां शुद्ध पानी, पार्किंग, इंटरनेट और वाईफाई कनेक्टिविटी के अलावा समय-समय पर पर्यटकों को अलग-अलग तरह के ऑफर भी मिलेंगे।

बोटिंग का होगा विस्तार

वेस और केरवा नदी में पानी रहता है इससे यहां बोटिंग की व्यवस्थाओं में भी विस्तार किया जाएगा। इससे भीड़ होने पर पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी मिलेगा।

संबंधित खबरें

होटलिंग में विंड एंड वेव्स आगे

होटलिंग के मामले में विंड एंड वेव्स आगे है। यहां वो पर्यटक आते हैं, जिन्हें वन विहार का भ्रमण और वोट क्लब का आनंद लेना होता है। यहां ठहरने पर खिड़की से बड़े तालाब का नजारा दिखता है। रात को बड़े तालाब का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है।

कच्चे और लकड़ी के निर्माण

जंगल और ऐतिहासिक स्थलों पर पक्के कमरे सहित अन्य निर्माण की जगह पर लकड़ी और मिट्टी-पत्थर के कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इन स्थलों पर पक्के निर्माण पर प्रतिबंध होने और पर्यटकों की मांग को देखते हुए मप्र पर्यटन विकास निगम ने इस तरह की व्यवस्थाओं की शुरुआत की है। पर्यटक इस तरह के आवास और हट्स में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।