17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

water crisis bhopal सीवेज वालों ने तोड़ी पानी की लाइन, कोलार के कई क्षेत्रों में पानी नहीं तो कहीं गंदा पानी आ रहा

water crisis bhopal भोपाल. सीवेज नेटवर्क बिछाने वाली अंकिता कस्ट्रक् शन ने कोलार में अलग-अलग पांच से अधिक क्षेत्रों में पानी की लाइन फोड़ दी है।
2 min read
Google source verification
सीवेज वालों ने तोड़ी पानी की लाइन, कोलार के कई क्षेत्रों में पानी नहीं तो कहीं गंदा पानी आ रहा

सीवेज वालों ने तोड़ी पानी की लाइन, कोलार के कई क्षेत्रों में पानी नहीं तो कहीं गंदा पानी आ रहा


water crisis bhopal भोपाल. सीवेज नेटवर्क बिछाने वाली अंकिता कस्ट्रक् शन ने कोलार में अलग-अलग पांच से अधिक क्षेत्रों में पानी की लाइन फोड़ दी है। बीते करीब एक सप्ताह से ये लाइनें फूटी हुई है, लेकि इन्हें दुरूस्त नहीं किया जा रहा। नतीजा संबंधित क्षेत्रों में या तो पानी बेहद कम दबाव से आ रहा या फिर बेहद गंदा पानी आ रहा है।
सीवेज नेटवर्क बिछाने वाली टीम की बेपरवाही से कोलारवासियों को शुद्ध पानी की आपूर्ति मुश्किल में पड़ गई है। इसकी निगम को शिकायत हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोलार के जेके हॉस्पिटल क्षेत्र में तो पांच दिनों से नल से जलापूर्ति ही नहीं हुई। इसे लेकर क्षेत्रीय जलकार्य इंजीनियर अंकित रघुवंशी समेत निगमायुक्त को शिकायत हुई। गंगा हाइट्स के पास भी सीवेज की टीम ने पानी की लाइन फोड़ दी है। यहां पाइप लाइन रिपेयर करने बजाए यहां इसके उपर कांक्रीट कर दिय। जेके रोड पर लीकेज से पूरा क्षेत्र परेशान है। पानी अब भी घरों में नहीं पहुंचा है। यहां नल से जलापूर्ति नहीं होने पर सवाल जवाब में निगम से टैंकर भिजवाने की बात कही गई। राजहर्ष कॉलोनी नम्रता नगर में नल से काफी गंदा पानी आ रहा। इस क्षेत्र में सीवेज एजेंसी ने पानी की लाइन फोड़ी हुई है। यहीं से नल के पानी में गंदगी मिलकर आ रही है।

निगम ने टाला लीकेज सुधार, अब रोजाना 1000 लोगो की जरूरत का पानी बह रहा
- नर्मदापुरम रोड पर बावडिय़ा ब्रिज प्रधान मंडपम के पास नर्मदा लाइन का लीकेज सुधार निगम ने टाल दिया है। गर्मी की वजह से ऐसा नहीं करना बताया जा रहा। एक अनुमान के लिए यहां से रोजाना 1000 लोगों की जरूरत का पानी बह रहा है। यदि लीकेज सुधार बारिश तक टाला तो इस माह के आखिर तक ही सुधार शुरू हो पाएगा। ऐसे में 20 हजार से 25 हजार लोगों की जरूरत का पानी नाली में बेकार बहने की स्थिति है। बावडिय़ा ब्रिज के पास लीकेज से बड़ा गड्ढा बन गया। यहां मंगलवार को सीमेंट के ढक्कन से ढांका गया। प्रधान मंडपन की ओर से गड्ढ़ा अब भ्भी खुला हुआ ही है।

इन्हें कराना है काम
- नगर निगम की अपर आयुक्त रिजू बाफना को कोलार से लेकर होशंगाबाद तक पानी से जुड़ी दिक्कतों को दूर कराना है। उनके पास भी इसकी शिकायतें पहुंची है। वे इसे दिखाने की बात कह रही है।