संगीत समन्वय और गायन समूह में संतोष कौशिक, राजू राव, कैलाश यादव, उमा कोरवार, आनंद भट्टाचार्य, वीरेन्द्र कोरे आदि कलाकारों की भागीदारी रही। प्रस्तुति से पहले टैगोर कला केन्द्र की पुरस्कृत सांस्कृतिक पत्रिका 'रंग संवाद' के विशेषांक का लोकार्पण हुआ। यह अंक कलाओं में परम्परा, प्रयोग और नवाचार पर केन्द्रित है।