26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा टाइम टेबल जारी

2021 में 16 परीक्षाएं आयोजित करेगा पीईबी, पीएससी का इंटरव्यू हुआ स्थगित
2 min read
Google source verification
peb_mp_psc.jpg

भोपाल. पीईबी ने 2021 के परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया है। 11 नवंबर 21 से मई 22 तक 16 परीक्षाएं होंगी। आठ परीक्षाओं के लिए तारीख घोषित हुई है। इस साल 6 परीक्षाएं होंगी। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होगी।

इसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मप्र भोपाल के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2020, समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 और समूह-5 भर्ती परीक्षा 2020 (के-प्रश्नपत्र) परीक्षाएं दोबारा से आयोजित कराने की योजना है। इन परीक्षाओं को गड़बडड़ी के कारण निरस्त कर दिया गया है।

Must See: माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन का समय बदला, ये है नया टाइम टेबल

चिकित्सा अधिकारी-2021 भर्ती के लिए साक्षात्कार स्थगित
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) ने चिकित्सा अधिकारी-2021 भर्ती के लिए होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया। साक्षात्कार 27 सितंबर से 11 नवंबर तक आयोजित होने थे। इस संबंध में पीएससी ने शुक्रवार को अधिकृत सूचना जारी कर दी है। इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीड में डॉ. रौनक शर्मा एवं अन्य विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन के प्रकरण में 23 सितंबर २०२१ को पारित आदेश के परिपालन में पीएससी ने साक्षात्कार आगामी आदेश तक स्थगित करने की बात की है, जिससे कई उम्मीदवारों में भारी नाराजगी थी।

Must See: खुशखबरीः परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन, स्पेशल ट्रेन में भी आरक्षण

पीएससी द्वारा की जा रही चिकित्सा अधिकारी-2021 की भर्ती को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि 5 गुना से ज्यादा आए आवेदन, तो भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए 818 डॉक्टर। कुल 576 पदों पर भर्ती से ज्यादा आवेदन आने से इंटरव्यू के पहले ही 818 उम्मीदवार बाहर हो गए। प्रक्रिया से बाहर हुए उम्मीदवारों ने आयोग में लिखित में परीक्षा कराकर मैरिट में आए परीक्षार्थी से इंटरव्यू का अनुरोध किया था। लेकिन पीएससी ने 17 सितंबर को 818 को उम्मीदवारों को साक्षात्कार की प्रक्रिया बाहर कर दिया।

Must See: Gold Rate Today: सोने के दामों में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज के नए भाव