27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, दूसरे प्रदेश में बैठकर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा

30 से 40 फर्जी सिम और मप्र के 400 लोगों के फोन नंबर की लिस्ट मिली,तीन ठग पांच दिन की पुलिस रिमांड पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Nov 2017, 10:54 AM IST

lutere arested

भोपाल। राज्य साइबर सेल ने एक किसान से ठगी की शिकायत पर एक एेसे गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है, जो झारखंड में बैठकर बैंक खातों में सेंधमारी कर ठगी करते थे।

ये भारत सरकार के नियमों का हवाला देकर बैंक खाता बंद होने और आधार कार्ड लिंक कराने की बात पूछते, फिर झांसे में लेकर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पता कर लेते। साइबर सेल ने तीनों ठगों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी सुचित दास (24), नितिश कुमार दास (23), सुनील दास (22) झारखण्ड राज्य के हैं।

किसान ने की थी साइबर सेल में शिकायत
एसपी चौहान ने बताया कि पिछले सप्ताह ग्राम माजरकुई रेहटी जिला सीहोर निवासी किसान भागीरथ प्रसाद ने लिखित शिकायती आवेदन दिया था। उनका एसबीआई में बैंक खाता है। इसी पर किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, लेकिन अभी तक उसने क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं किया था। इस बीच उसके पास किसी बैंक अधिकारी का फोन आया और आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर उससे आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी ले ली और उसके खाते से 55 हजार रुपए निकाल लिए।

सेंधमारी कर डेढ़ करोड़ से अधिक हड़प लिए
साइबर सेल एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरोह 500 से अधिक लोगों को ठग चुका है। खातों में सेंधमारी कर करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि हड़प चुके हैं। देशभर में कई राज्यों के टेलीफोन कंपनियों के मोबाइल नंबरों की सीरिज पता कर आगे-पीछे के नंबर बदल लेते थे, फिर लोगों को बैंक अधिकारी बनकर उनके बैंक खाते की जानकारी पता कर लेते थे। बैंक खाते की जानकारी मिलते ही वह ई-वॉलेट कंपनियों के जरिए से बैंक से रकम निकालकर अपने दूसरे साथियों के खाते में जमा कर देते थे।

ठगी के लिए वे शुक्रवार का दिन चुनते थे, क्योंकि शनिवार और रविवार बैंक का अवकाश होता था। इस बीच वह ठगी गई रकम को अपने खाते में आसानी से ट्रांसफर कर लेते थे।

इधर,निशातपुरा पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे :-
निशातपुरा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चार नवंबर को निशातपुरा इलाके में ममता तिवारी के गले से सोने की चेन छीनी थी।
पुलिस ने बताया कि हनुमानगंज मंदिर के पीछे शिवानी होम्स निवासी 21 वर्षीय सोनू यादव उर्फ सुन्ना, विदिशा निवासी गुलाब सिंह उर्फ गोलू उर्फ दबंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ममता तिवारी के गले से छीनी गई चेन, अपराध में उपयोग बाइक जब्त की है।

लूट के बाद मंडीदीप में काटी फरारी
आरोपी लूट करने के बाद मंडीदीप भाग जाते थे। मंडीदीप में ही लूट के जेवर बेचना कबूला है। ममता तिवारी से छीनी गई चेन मंडीदीप में नहीं बिक पाई थी। ऐसे में आरोपी उसे बेचने की फिराक में भोपाल आए। गोलू उर्फ दबंग ऑटो चालकों से दबंगई कर वसूली करता है। ऐसे में उसका नाम दबंग पड़ गया। उसके खिलाफ लूट चोरी के 10 से अधिक मामले थानों में दर्ज हैं।