13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीनियर नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को सौंपी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई लंबे समय से नाराज हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 5 Oct 2020, 7:29 AM IST

सीनियर नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को सौंपी जिम्मेदारी

सीनियर नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा अपने सीनियर नेताओं की नाराजगी दूर करने में जुट गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद नाराज अजय विश्नोई को पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर एवं बदनावर विधानसभा उपचुनाव हेतु सहप्रभारी की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई को उपचुनाव के लिए ग्वालियर विधानसभा का सहप्रभारी एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को बदनावर विधानसभा का सहप्रभारी घोषित किया गया है। कविता पाटीदार चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से समस्त मोर्चों के समन्वय का कार्य भी देखेंगी।

पार्टी पर कई बार हमला कर चुके हैं अजय विश्नोई
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई लंबे समय से नाराज हैं। माना जा रहा था कि शिवराज कैबिनेट में उन्हें जगह मिलेगी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के कारण उन्हें शिवराज कैबिनेट से बाहर होना पड़ा था जिसके बाद से वो लगातार पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।

क्या कहा था अजय विश्वोई ने
शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था- इस हाथ दे-उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। मध्यप्रदेश की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनाना थी और न गिराना। फिर यह क्यों किया गया? आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं? जनता को बताएं ना बताएं भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।