1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी की बीजेपी नेता को मातृ शोक, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताई शोक संवेदना

BJP leader Pragya Singh Thakur mourns mother मां के निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद के समर्थक, बीजेपी और संघ कार्यकर्ता ​उनके निवास पर आ जुटे।

2 min read
Google source verification
BJP leader and former Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur mourns mother

BJP leader and former Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur mourns mother

मध्यप्रदेश बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता और भोपाल लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मातृ शोक हुआ है। उनकी मां सरला सिंह का रविवार को निधन हो गया। स्वर्गीय सरला सिंह पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ भोपाल में ही रह रहीं थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं। स्वर्गीय सरला सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। मां के निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के समर्थक, बीजेपी और संघ कार्यकर्ता ​उनके निवास पर आ जुटे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मां सरला सिंह कुछ दिनों से भोपाल में ही रह रहीं थी और लंबे अर्से से अस्वस्थ थीं। उनका भोपाल में ही उपचार चल रहा था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे सरला​ सिंह ने अंतिम सांसें लीं।

स्वर्गीय सरला सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास बी-29 से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। प्रज्ञा ठाकुर के करीबियों के अनुसार अंतिम यात्रा भदभदा विश्राम घाट के लिए सुबह 10 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: स्कूल में बेहोश होने लगे स्टूडेंट और टीचर, एक-एक कर गिरे 16 बच्चे, डॉक्टर्स भी हैरान

यह भी पढ़ें: एमपी में बनेगा चंडीगढ़ जैसा मेगा प्लांड शहर, 118 किमी के दायरे में डेवलप होगा नया महानगर

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा के पिता चंद्रपाल सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़े थे। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए साध्वी प्रज्ञा भी आरएसएस से जुड़ीं।

प्रदेश की वरिष्ठ पार्टी नेता और पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मां के देहांत पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुरजी की पूज्य माता श्रीमती सरला सिंहजी के निधन का समाचार दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

ऊँ शांति।