मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता सरताज सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। सरताज सिंह के निधन पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सरताज सिंह 5 बार सांसद, दो बार विधायक रह चुके हैं और मध्यप्रदेश में पीडब्ल्यूडी और वन मंत्री भी रह चुके हैं। सरताज सिंह के निधन के बाद भाजपा के कई नेताओं ने शोक संदेश दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।