31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नड्डा की अपील के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, गरीबों तक पहुंचा रहे हैं खाना

गरीबों के बीच खाना बांट रहे हैं बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 27 Mar 2020, 6:00 PM IST

euhibrvueae-xjg.jpg

,,

भोपाल/ कोरोना क्राइसिस के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वह गरीब और असहाय लोगों की मदद करें। साथ ही उन तक खाद्य सामाग्री भी पहुंचाएं। उसका असर अब मध्यप्रदेश में लॉक डाउन के दूसरे दिन दिखने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गरीबों को खाना दिया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में अपने आप को झोक दें। उसका असर अब मध्यप्रदेश की सड़कों पर दिख भी रहा है। बेसहारा लोगों तक कहीं रेडी टू इट फूट तो कहीं खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं।

भोपाल में किया वितरण

वहीं, भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 27 में आदिनाथ जैन श्वेताबंर संघ तुलसीनगर की रसोई में निर्मित भोजन लगभग 500 जरूरतमंद परिवारों को वितरण किया और उन्हें घरों में रहने के लिए आग्रह किया। इस दौरान खुद ही कार्यकर्ताओं ने भोजन तैयार किया और उसे पैक कर उनमें वितरित किया।

वहीं, इंदौर में भी बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने इंदौर में लॉक डाउन के दौरान क्षेत्र की गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया। इस दौरान गरीब और असहाय लोगों के लिए पुड़ी सब्जी तैयार करवाई गई थी। इस काम में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता साथ दे रहे थे।

इसके अलावे ग्वालियर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजना सामग्री वितरण किया। मौके पर बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि इन शहरों के अलावे भी प्रदेश के कई हिस्सों में बीजेपी के कार्यकर्ता खाद्य सामाग्री का वितरण कर रहे हैं। जबलपुर में भी कई जगहों पर बीजेपी नेताओं ने फूड पैक्ट्स बांट रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी आगे चलकर मोदी किट का भी वितरण करेगी। जिसमें पांच केजी आटा और अन्य खाद्य सामाग्री होंगे।