
भोपाल. भोपाल में एक भाजपा के पदाधिकारी पर एक शादीशुदा महिला ने रेप के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर भाजपा पदाधिकारी ने उसे लिव इन में रखा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपी पदाधिकारी को पार्टी से निकाल दिया है। पुलिस ने भी आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया है।
करीब 3 साल लिव इन में रखा
30 साल की पीड़ित महिला ने भोपाल के अशोका गार्डन थाने में भाजपा के अवधपुरी मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पाराशर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि साल 2020 में वो पति व 8 साल की बेटी के साथ भोपाल के पिपलानी इलाके में किराए के मकान में रहने आई थी। मोहल्ले में ही प्रतीक भी रहता था इसी कारण उनकी जान पहचान हो गई और जल्द ही प्यार हो गया। पति को जब इस बात का पता चला तो पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद प्रतीक ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ लिव इन में रख लिया। कई बार शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी का कहती तो कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देता। लेकिन बीते दिनों जब उसने शादी का दबाव बनाया तो प्रतीक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपी प्रतीक उससे कहता था कि वो प्राइवेट जॉब करता है।
पार्टी ने निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रतीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ ये मामला सामने आने के बाद भाजपा ने भी प्रतीक को पार्टी से निकाल दिया है। आरोपी प्रतीक पाराशर बीजेपी के अवधपुरी मंडल का उपाध्यक्ष था। ये भी पता चला है कि आरोपी प्रतीक पूर्व में भाजपा में कई पदों पर रह चुका है।
देखें वीडियो- एसपी ऑफिस में आरक्षक ने अधिकारी के सामने फाड़ी अपनी वर्दी
Published on:
13 May 2023 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
