27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन से घोषणापत्र पर सुझाव लेगी भाजपा

भाजपा में चुनाव घोषणा पत्र की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत प्रदेश कार्यालय में दृष्टि पत्र समिति की बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Umesh yadav

•

Updated: 21 Jun 2018, 8:35 AM IST

news

BJP Bhopal

भोपाल. भाजपा में चुनाव घोषणा पत्र की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत प्रदेश कार्यालय में बुधवार को दृष्टि पत्र समिति की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि पार्टी बड़े नेताओं की ड्यूटी संभागस्तर पर लगाएगी। संभाग मुख्यालय पर स्थानीय नेताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे।

घोषणा पत्र में किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, युवा और महिलाओं पर खास फोकस किया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और दृष्टिपत्र समिति के संयोजक विक्रम वर्मा आदि शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कहा गया कि किसानों और एससी-एसटी वर्ग में बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए इनके लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की जानी चाहिए। ये घोषणाएं व्यवहारिक रूप से साकार होने वाली हों। घोषणा पत्र के एक हिस्से में चुनाव की घोषणाएं शामिल हों। दूसरे में सरकार के 15 साल के काम दिग्विजय सरकार के कार्यकाल से तुलना करके दिए जाएं।

हर जिले में तलाशो कार्टूनिस्ट : तोमर
भाजपा कार्यालय में आइटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक भी हुई। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आइटी टीम हर जिले में एक कार्टूनिस्ट की तलाश करे, जो चित्रों के साथ अच्छे व्यंग्य भी कर सकता हो। चुनाव के दौरान उससे कांग्रेस और वहां के स्थानीय मुद्दों पर कार्टून सोशल मीडिया में पोस्ट किए जाएं। तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई फूहड़ पोस्ट नहीं होना चाहिए, लेकिन हमें विपक्ष को हर बात पर करारा जवाब भी देना है।

विजन 2022 की छाप रहेगी घोषणा पत्र में
भाजपा के घोषणा पत्र में सरकार के विजन 2022 के कई ङ्क्षबदु शामिल रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार के विजन 2022 के लिए अफसरों की एक टीम जुटी हुई है। इसमें प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर अगले चार साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।