28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑफलाइन ही होंगे बोर्ड एग्जाम पर आगे बढ़ेगी डेट, जल्द घोषित होगा परीक्षा का नया टाइमटेबिल

बोर्ड परीक्षा पर बड़ी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Jan 2022, 10:33 AM IST

board_exam.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोेरोना के प्रकोप के बीच बोर्ड परीक्षाओं पर अपडेट सामने आया है. बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, लेकिन इनकी तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने फिर कहा है कि कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं।

दरअसल सरकार का आकलन है कि प्रदेश में 1 फरवरी को कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कोरोना के प्रतिदिन 20 हजार नए मरीज भी सामने आ सकते हैं। इसी के चलते शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में फरवरी में स्कूल खोले जाने की संभावना भी नकार दी थी.

यह भी पढ़ें :एक्ट्रेस की गंदी बात, ब्रा से भगवान को जोड़ा, जानिए ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल
हालांकि इसका फैसला 31 जनवरी को तब होगा जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक करेंगे। गौरतलब है कि तीसरी लहर में केस बढ़ने के बाद प्रदेश में 15 से 31 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। इधर 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी में ही प्रारंभ होनी हैं जिसके कारण बच्चे और अभिभावक चिंतित हैं.

यह भी पढ़ें :संक्रमण के पहले ही मिल जाते हैं ये संकेत, दिखते ही सतर्क हो जाएं तो नहीं होगा कोरोना

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने फिर स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं। मंत्री का यह भी कहना है कि बोर्ड की परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अस्पतालों में खतरनाक होते हालात, हर तीसरे मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत
गौरतलब है कि परीक्षाओं और स्कूल खोलने को लेकर प्रदेश के दो मंत्रियों शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के परस्पर विरोधी बयान सामने आ रहे थे.

यह भी पढ़ें : कोरोना का खतरनाक साइड इफेक्ट, हर तीसरा बच्चा प्रभावित, जानिए क्या कह रहे डॉक्टर्स

क्या कहा है शिक्षा मंत्री ने—
5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड करेंगे। 10वीं और 12वीं क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का पहले से ही टाइम टेबल जारी हो चुका है। हम समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :बेहद खतरनाक है ओमिक्रोन, इस अंग को कर रहा खराब, जानिए कैसे करें बचाव

अभी की स्थिति में हम परीक्षाएं ऑफलाइन ही करेंगे। हमारा प्रयास है कि तारीख आगे बढ़ाने पर भी ऑफलाइन परीक्षा ही हों।

यह भी पढ़ें :ओमिक्रोन का ये है सबसे पहला लक्षण, दिखे तो तुरंत हो जाएं सावधान