शहर के चूनाभट्टी स्थित बुद्ध महाविहार में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महाविहार के भंते शाक्यपुत्र सागर ने बताया कि पूर्व संध्या पर २९ अप्रैल को शाम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर विश्वशांति के लिए आराधना की जाएगी। इसमें हिन्दू समाज, ईसाई समाज, मुस्लिम समाज, सिख समाज के लोग भी शामिल होंगे। इसी प्रकार ३० अप्रैल को सुबह सामूहिक ध्यान , बुद्ध वंदना, धम्मदेशना, अष्टशील उद्घोषक व्रत होगा। शाम को भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।