30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 18 ट्रेनाें के बदल गए हैं रूट

- ट्रैक मेंटेनेंस: यूपी से मुंबई के बीच ट्रेनों के मार्ग तीन दिन रहेंगे डायवर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Aug 2022, 9:25 AM IST

indian_train_-_railway.png

भोपाल। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मानकनगर स्टेशन पर (अतिरिक्त लूप लाइन के कार्य के लिए) नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस दौरान भोपाल मंडल से गुजरने बाली 18 गाड़ियों का मार्ग बदला गया है। 28 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी।

यह गाड़ियां बदले रूट पर चलेंगी-
- पुणे से 30 अगस्त को प्रस्थान करने वाली12103 पुणे-लखनऊ
जंक्शन एक्संप्रेस परिवर्तित मार्ग उनन्‍नाव-बालामऊ-आलमनगर
के रास्ते चलाई जाएगा।

- पुणे से 27 अगस्त को प्रस्थान कंरने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उन्‍नाव-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

- यशवन्तपुर से 29 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 12592
यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग. उन्नाव-
बीलामऊ-आलमनगर-लखनऊ जंक्शन -ऐशबाग के रास्ते चलाई जाएगी।

- ए्नाकुलम से 26 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उन्नाव-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ जंक्शन -ऐशबाग के रास्ते चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 28 अगस्त, 01 और 02 सितम्बर को प्रस्थान करने.
वाली 12511. गोरखपुर-कोच्चूवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-लखनऊ जंक्शन-आलमनगर-बालामऊ-
उन्नाव के रास्ते चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 31 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 12589
गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-
लखनऊ जं.-आलमनगर-बालामऊ-उन्नाव के रास्ते चलाई
जाएगी।

- गोरखपुर से 29 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 22533 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-लखनऊ जंक्शन -आलमनगर-बालामऊ उन्‍नाव के रास्ते चलाई जाएगी।

-गाेरखपुर, से 28 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 02576 गाेरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-लखनऊ जंक्शन-आलमनगर-बालामऊ उन्‍नाव के रास्ते चलाई जाएगी।

इधर, बीच रास्ते से पंजाब मेल वापस लाैटी, घायल हाेकर झाड़ियों में गिरे हुए थे मालगाड़ी के गार्ड-
वहीं दूसरी ओर एक अन्य मामले में खंडवा से इटारसी की ओर आ रही एक मालगाड़ी का गार्ड रविवार सुबह भिरंगी-खिरकिया स्टेशन के बीच गिर गया। मालगाड़ी धड़ाधड़ तीन स्टेशनों से गुजर गई, लेकिन किसी को ट्रेन में गार्ड के नहीं होने की जानकारी तक नहीं मिली।

इस बीच गार्ड का साइड सिग्नल नहीं मिलने पर ट्रेन के ड्राइवर ने चारखेड़ा स्टेशन के पास गाड़ी रोक दी। इसके बाद सूचना भोपाल कंट्रोल रूम को दी गई।

कंट्रोल रूम की सूचना पर गार्ड को पंजाब मेल से हरदा लाया गया। हालांकि सूचना मिलने तक पंजाब मेल भी घटनास्थल से आगे निकल चुकी थी, लेकिन ड्राइवर ट्रेन को 500 मीटर तक पीछे लाया, फिर गार्ड को हरदा पहुंचाया गया।

ड्राइवर को हुआ आभास
नीरज (30) पिता बालू सपकाले निवासी बारह बंगला इटारसी रेलवे में गार्ड हैं। वे रविवार सुबह खंडवा से इटारसी की तरफ जा रही मालगाड़ी में सवार थे। खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के बीच खंभा नंबर 648 के पास वे गिर गए। इसके बाद मालगाड़ी मसनगांव, पलासनेर, हरदा से बिना गार्ड के रवाना हो गई। चारखेड़ा के पास जब ड्राइवर को इसका आभास हुआ, तब खोजबीन शुरू हुई।

लहूलुहान मिले गार्ड
रेलवे ट्रैकमैन ने बताया, घायल गार्ड झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले। इसके बाद उन्हें पंजाब मेल से हरदा लाया गया। यहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज देकर भोपाल रैफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।