4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में घमासान: दिग्विजय बोले- सभी अनुशासन में रहें, उमंग का जवाब- नियम सभी के लिए

मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए। वे आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर उमंग और दिग्विजय विवाद की पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 7 Sep 2019, 8:35 AM IST

umang-singhar-digvijay-singh.jpg

भोपाल. कांग्रेस में चल रही कलह के बीच भोपाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उनके खिलाफ बयान देने वाले वन मंत्री उमंग सिंघार से मुलाकात नहीं की। सिंघार ने उन्हें चाय पर बुलाया था। दिग्विजय ने मीडिया से कहा, मैं डायबिटिक नहीं हूं, मीठी चाय ही पीता हूं। वे बोले, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात हुई है। सिंघार के मामले में मुझे जो भी कहना है, पार्टी फोरम में कहूंगा।

MUST READ : देश के 100 शहरों समेत MP के 6 शहरों में रेड व ऑरेंज श्रेणी के नए उद्योगों पर लगा प्रतिबंध

उन्होंने कहा, 50 साल से राजनीति कर रहा हूं। ऐसे आरोपों से विचलित नहीं होता। आहत होता तो क्या मीडिया से बात करता। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री कमलनाथ और सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। इस बारे में सीएम से बात भी हुई है। दिग्विजय ने कहा, पत्र लिखकर मैंने मंत्रियों से यही पूछा कि कितने काम हुए तो क्या गलत किया। सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। मेरी राजनीतिक लड़ाई भाजपा से है और वे इसी का फायदा उठाना चाहती है।

कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हुए

मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। वे शनिवार को सोनिया गांधी से मुलाकात कर उमंग और दिग्विजय विवाद की पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे। माना जा रहा है कि सोनिया के कहने पर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद दिग्विजय ने पार्टी नेताओं को अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया है।

MUST READ : कांग्रेस में घमासान को खत्म करने के लिए हाईकमान ने संभाला मोर्चा

हटाए आबकारी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

शराब कारोबारियों से मंत्री-विधायकों के पैसे मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायकों की शिकायत पर हटाए गए धार के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को दो दिन बाद ही शुक्रवार को मलाईदार पोस्टिंग दे दी गई। इन्हें इंदौर में सहायक आबकारी आयुक्त उडऩदस्ता बनाया गया है। अधिकारी को हटाते समय जांच भी बैठाई गई थी। तब ये कहा गया कि उन्हें पदस्थापित नहीं किया जाएगा, लेकिन रसूख के चलते उन्हें नई पदस्थापना मिल गई।

दिग्विजय की अपील पर सिंघार का ट्वीट

दिग्विजय ने अनुशासन में रहने की अपील की तो सिंघार ने ट्विटर पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, मेरा सुझाव है कि सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। इस ट्वीट के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्वीट के जरिए दिग्विजय पर कटाक्ष किया गया है। उधर, ङ्क्षसघार के खिलाफ भोपाल कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता एसके भारद्वाज ने अधिवक्ता आरके पांडे के जरिए याचिका में कहा कि सिंघार ने जो आरोप लगाए हैं, उनके प्रमाण प्रस्तुत कराए जाएं।