31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉक डाउन तोड़ रहे लोगों को गाड़ी से उतरकर शिवराज ने समझाया, सफाईकर्मियों को किया सैल्यूट

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को लेकर भी किया सावधान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 28 Mar 2020, 2:04 PM IST

03.png

भोपाल/ कोरोना के कम्यूनिटी स्प्रेडिंग को रोकने के लिए लोग सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि आप घरों से बाहर न निकलें। उसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद ऐसे लोगों को समझाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। वह लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

झूठे बहाने बनाकर लोगों लॉक डाउन के दौरान अपने घरों से निकल रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद घरों से बाहर निकलने के लिए लोग तरह-तरह के तरकीब अपना रहे हैं। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान कहीं जा रहे थे, जब सड़क पर लॉक डाउऩ का उल्लंघन करते हुए लोग उन्हें दिखाई दिए तो वह गाड़ी रोक उतर गए। सुरक्षाकर्मियों को लिए बिना ही वह उन तक पहुंच गए।


शिवराज ने समझाया
उनलोगों के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समझाया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी चीज को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बिना जरूरी काम के अपने घरों से बाहर नहीं निकले। भीड़ भाड़ की वजह से संक्रमण फैलता है। कोरोना को रोकना है तो आपको अपने घर में ही रहना होगा।







सफाईकर्मियों को किया सैल्यूट
इस दौरान सड़क पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी दिखे। शिवराज सिंह चौहान उनके पास जाकर उन्हें सैल्यूट भी किया। क्योंकि संकट की घड़ी में सफाईकर्मी भी बिन डरे दिन रात काम कर रहे हैं। ताकि शहर को साफ रखा जाए। यहीं नहीं सफाईकर्मी अपने परिवार से भी दूर हैं। लेकिन ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।

अफवाह को लेकर किया सावधान
दरअसल, कोरोना काल में मध्यप्रदेश में ई फेक न्यूज भी फैला जा रही है, जिसमें था कि अगर आप लॉक डाउन का पालन नहीं करते हैं तो एक अप्रैल 2020 से सरकार आपके घरों में ताला लगाया जाएगा। साथ ही घर के बाहर देखे जाने पर आपको गोली मार दी जाएगी। जनसंपर्क विभाग ने इसे फेंक बताया है और कहा कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट के हालात में सोशल मीडिया पर झूठी खबर और अफवाह फैलाकर लोगों में तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। आप ऐसी अफवाहों से बचें। तथ्यपूर्ण और वास्तविक सूचना जनसंपर्क एमपी और वेरिफाइड शासकीय सोशल मीडिया अकाउंड से ही प्राप्त करें।