
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में सीएम हाउस में प्रदेश के मंत्रियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में निकाली जा रही विकास यात्रा का फीड बैक मंत्रियों से लिया और मंत्रियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी है साथ ही ये भी कहा है कि मंत्री फील्ड पर अपनी स्थिति को ठीक करें। जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रियों के कम्युनिकेशन में किसी भी तरह का गैप न रहे।
विकास यात्रा को लेकर हुई समीक्षा- नरोत्तम मिश्रा
सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक के दौरान प्रदेशभर में निकाली जा रही विकास यात्रा की समीक्षा मुख्यमंत्री ने की। बैठक में मंत्रियों ने अपने गृहजिलों व प्रभार वाले जिलों की जानकारी सीएम को दी है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि विकास यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं उससे काफी सकारात्मक माहौल बन रहा है और सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रहीं हैं। मंत्रियों को परफॉरमेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।
प्रदेशभर में चल रही है भाजपा की विकास यात्रा
बता दें कि मध्यप्रदेश बीते कुछ दिनों से बीजेपी की विकास यात्रा अलग अलग चरणों में प्रदेशभर में निकाली जा रही है। जिसमें मंत्री, विधायक व बीजेपी कार्यकर्ता लगातार जनता से संपर्क कर बीजेपी सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि कई स्थानों से विकास यात्रा के दौरान मंत्री विधायकों के विरोध की खबरें भी सामने आई हैं जिन पर भी भाजपा संगठन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
देखें वीडियो- आसमान में दिखा रहस्यमयी FLYING OBJECT
Published on:
19 Feb 2023 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
