14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पार्षदों ने निगम परिषद बैठक के लिए अध्यक्ष को पत्र लिखा

भोपाल. कांग्रेस पार्षदों की ओर से नगर निगम परिषद नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर बैठक कराने की मांग की है। जकी ने परिषद के एजेंडे के लिए प्रस्ताव भी सुझाए हैं। उन्होंने लिखा है कि आखिरी बैठक 11 सितंबर 2023 को हुई थी।
less than 1 minute read
Google source verification
untitled2222.jpg

अब करीब चार माह का समय हो गया है। नगर निगम के बजट के प्रावधानों का पत्र में उल्लेख कर उनपर परिषद में निर्णय लेने का कहा। उन्होंने लिखा है कि अद्र्ध विकसित बस्तियों में नाला नाली निर्माण, अयोध्या बायपास पर कन्वेंशन सेंटर, मिनी स्पोर्ट्स सेंटर, अवैध बस्तियों में विकास कार्य, कवर्ड मीट मार्केट, स्मार्ट फिश पार्लर, कम्युनिटी हॉल जीर्णोद्धार, प्रेमपुरा घाट उन्नयन, गुरुनानक कॉरीडोर निर्माण के प्रावधान बजट में हैं और इसपर निगम को अब परिषद में निर्णय लेकर काम शुरू कराना चाहिए। करीब 30 बिंदुओं पर काम करने का कहा है।

नगर निगम...अब बजट बैठक ही, पार्षदों से मांगे सुझाव
भोपाल. नगर निगम ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्षद भले ही शहरी समस्याओं पर नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हो, लेकिन निगम प्रशासन अब सीधे बजट बैठक बुलाने की ही योजना बना रहा है। इसके लिए हर पार्षद से सुझाव मांगे गए हैं। इसबार फरवरी में ही बजट बैठक की जा सकती है। हालांकि इससे पहले पिछले बजट की घोषणाओं को अमल में लाना जरूरी है। मौजूदा शहर सरकार ने पिछले बजट में जो घोषणाएं की थी, उनमें से 70 से 80 फीसदी पर काम शुरू होना बाकी है। निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए कामों की टेंडरिंग मुश्किल हो रही है।