
सबसे पहले कांग्रेस ने बनाया घोषणा पत्र, गणेशजी को सौंपा, मांगी विघ्न दूर करने की दुआ
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों से आगे निकलते हुए कांग्रेस ने घोषणा-पत्र भी तैयार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस राहुल गांधी को यह वचन पत्र सौंपा जाएगा, इसके पहले ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे गणेशजी के चरणों में सौंपकर चुनाव में जीत की कामना की।
मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने जा रहे चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। इसे वचन पत्र नाम दिया है। कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने इसे शुक्रवार को गणपति के चरणों में समर्पित किया। माना जा रहा है कि उन्होंने भगवान से जीत की कामना करते हुए हर बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की होगी।
MUST READ
एक प्रति कमलनाथ को भेजी
घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने वचन पत्र की एक प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को भी मेल कर दी है। इसके अलावा इसकी हार्ड कॉपी कमलनाथ को सौंपी जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा 'वचन पत्र'
कांग्रेस की तरफ से बनाए गए चुनाव के घोषणा पत्र को 17 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा जाएगा। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले भोपाल में रोड शो और एक बड़ी संभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार अभियान की शुराआत कर देंगे।
ऐसा होगा राहुल का रोड शो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। वे एयरपोर्ट से लेकर बीएचईएल के दशहरा मैदान तक अपना रोड शो करेंगे। इसमें प्रदेशभर से लोगों को लाने की तैयारी की जा रही है।
MUST READ
और क्या है राहुल के दौरे में
-राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं।
-राहुल मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।।
-राहुल गांधी के दौरों के एक्शन प्लान की तैयारी दिल्ली में जोरों से की जा रही है।
-वे मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कई बार दिल्ली में दौरा कर चुके हैं।
भोपाल में भी तैयारी जोरों पर
इधर राहुल के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इधर, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भेल दशहरा मैदान पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
Published on:
14 Sept 2018 06:53 pm

