scriptकमलनाथ सरकार में कांग्रेस सांसद तन्खा ने ही मचा दिया हडकंप! भाजपा बोली हमारे आरोप सही… | congress vivek tankha targeted kamalnath government | Patrika News

कमलनाथ सरकार में कांग्रेस सांसद तन्खा ने ही मचा दिया हडकंप! भाजपा बोली हमारे आरोप सही…

locationभोपालPublished: Mar 21, 2019 01:05:35 pm

भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी नाराजगी…

vivek tankha

कमलनाथ सरकार में कांग्रेस सांसद तन्खा ने ही मचा दिया हडकंप! भाजपा बोली हमारे आरोप सही…

भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियों में आपसी मतभेद व बगावती तेवर सामने आने शुरू हो गए हैं।

एक ओर जहां भाजपा की भोपाल सीट के लिए वीडी शर्मा का नाम पैनल में आने से भाजपा के दिग्गजों में नाराजगी का माहौल पैदा हो गया है। क्योंकि इस सीट के प्रमुख दावेदारों में आलोक संजर, सीएम बाबूलाल गौर, मेयर आलोक शर्मा के अलावा पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता भी थे।
वहीं इनका ये मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि अब कांग्रेस में भी कुछ ऐसी ही नाराजगी से जुड़ी स्थिति सामने आती दिख रही है।

दरअसल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश की अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार ऐसे में तन्खा के चलते कमलनाथ सरकार में हडकंप मच गया है। वहीं भाजपा कांग्रेस पर हमले के लिए फिर सक्रिय हो गई है।

तन्खा ने दो ट्वीट कर कहा कि टोकन देने के बाद भी किसानों की फसल पोर्टल पर नहीं चढ़ाई जा रही है। इस कारण उन्हें फसल का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

https://twitter.com/VTankha/status/1108225906286440448?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं ये भी बताया जाता है कि इस संबंध में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह सरकार के खिलाफ कोर्ट में खड़ा होने से हिचकेंगे नहीं, चाहे सरकार किसी की भी हो। वहीं एक मीडिया समुह से बातचीत में तन्खा ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसके तत्काल बाद सीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश में 25 लाख किसानों की कर्जमाफी की गई है, जो ऐतिहासिक है।
ये कहा तन्खा ने ट्वीट में…
पहला ट्वीट- मध्य प्रदेश के कई जिलों में किसान परेशान हैं। उपज का टोकन प्राप्त होने के बावजूद उपज सरकारी एजेंसी के पास जमा है। फिर भी पोर्टल पर नहीं चढ़ाई जा रही है। केंद्र सरकार की वित्तीय रोक एवं चुनाव आयोग के नियमों की बात की जा रही है। ये किसान भाइयों के हक का हनन है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath?ref_src=twsrc%5Etfw
दूसरा ट्वीट- भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 जो जीवनरक्षक कानून है, भारत के हर नागरिक को जीने का हक देता है। फसल का मूल्य प्राप्त करने का भी किसान को अधिकार है।
भाजपा का कर्ज माफी पर हमला…
वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कर्ज माफी सिर्फ पाखंड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को दो लाख रुपये का कर्ज माफ करने के झूठे सपने दिखाए। अब उम्मीद पूरी न हो पाने से वह निराश हैं।
सिंह ने कहा कि जबलपुर के एक किसान पर दो लाख का कर्ज था, जब माफ नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या की कोशिश की।

दावों की खोल दी पोल…
तन्खा ने ट्वीट कर कमलनाथ सरकार के किसान हितैषी होने के सारे दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाते हैं तो किसान फसल का मूल्य न मिलने की शिकायत करते हैं।
जब पत्रिका द्वारा इस संबंध में जानकारी ली गई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। जिसके अनुसार बहुत से किसानों को कई माह से सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में औबेदुल्लागंज में भी कई किसानों को खरीद के बाद भी मंडी सोसायटी द्वारा अब तक पैमेंट नहीं किया गया है।
इस संबंध में किसानों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार किसानों को ऋण से मुक्ति देने की बात कर रही है। वहीं समय पर फसल खरीदी का भुगतान नहीं किए जाने से किसान फिर से ऋण लेने को मजबूर हो रहा है।

यहां के किसानों ने बताया कि करी 3-4 माह पहले सोसायटी द्वारा धान की खरीदी की गई थी, जिसके बाद अब चना, गेहूं की फसल तैयारी के करीब है, लेकिन अब तक धान का पैसा ही नहीं दिया गया, तो ऐसे में दूसरी फसल के लिए किसान को मजबूरन ऋण लेना पड़ रहा है। जिससे ऐसा लगता है कि सरकार कि ही मंशा नहीं है कि वो किसानों को कर्ज मुक्त करे।

ऐसी स्थिति को देखते हुए जानकारों का भी मानना है कि कई महीनों से किसान फसल के भुगतान के लिए परेशान हैं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। वहीं बताया जाता है कि इस समस्या की जड़ सरकार का जस्ट इन टाइम सॉफ्टवेयर है।

इस सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के कारण कई जिलों में किसानों को दो-दो बार भुगतान हो गया। इसके चलते कई किसानों का भुगतान रुका पड़ा है। मुख्य सचिव ने पुराने सिस्टम से भुगतान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक प्रमुख सचिव की जिद के चलते दोनों तरह के भुगतान रुके हैं।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा है कि विवेक तन्खा के विचार मप्र में कांग्रेस सरकार की पोल खोल रहे हैं। ये भाजपा के आरोप को उचित ही ठहरा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो