18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
अस्पताल पार्किंग में पड़ी रही कोरोना मरीज की लाश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो तो बेटे को मिली जानकारी
Play video

अस्पताल पार्किंग में पड़ी रही कोरोना मरीज की लाश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो तो बेटे को मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होकर खुद मृतक के बेटे के पास पहुंची तब कहीं जाकर परिवार को उनके पिता के शव के साथ हुए इस दुर्व्यव्हार की जानकारी लगी।

Google source verification

देखें खबर से संबंधित वीडियो…।

भोपाल/ कोरोना मरीजों के साथ अस्पताल से लेकर प्रशासन तक कितनी लापरवाही कर रहे हैं। ये देखने को मिला सोमवार शाम को। राजभवन के अति सुरक्षित इलाके में स्थित पीपुल्स अस्पताल के सामने दो घंटे तक कोरोना मरीज का शव पड़ा रहा, पर किसी जिम्मेदार को इस संबंध में जानकारी तक नहीं थी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होकर खुद मृतक के बेटे के पास पहुंची तब कहीं जाकर परिवार को उनके पिता के शव के साथ हुए इस दुर्व्यव्हार की जानकारी लगी।