भोपाल. ( dowry case )दहेज के लिए एक महिला को प्रताडित करना उसके पति, सास, ससुर और देवर को महंगा पड गया। अब यह सभी पांच—पांच साल के लिए जेल में चक्की पीसेंगे। कार और 12 लाख नगद की मांग को लेकर पत्नी को शारीरिक- मानसिक रूप से प्रताडित करने वाले पति जीतेश सिंह, ससुर छोटे सिंह, सास अचला और देवर सुभेश सिंह को अदालत ने 5-5 साल के सश्रम कारावास- जुर्माने की सजा सुनाई है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत चारों को दंडित किया गया है।