भोपाल. 70 लाख रूपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ रहे सहायक सत्कार अधिकारी त्योफिल तिग्गा को अदालत ने 4 साल के सश्रम कारावास- 3 लाख 50 हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। भ्रष्टाचार के मामलों के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश आलोक अवस्थी ने यह फैसला सुनाया है।