15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाह करने बदमाश ने मां-बहन के साथ मिलकर नर्सिंग छात्रा को रातभर बनाए रखा बंधक, बनाया एमएमएस

आरोपियों के चंगुल से छूट छात्रा ने दर्ज कराया केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 14 Nov 2018, 4:04 AM IST

news

crime

भोपाल. जहांगीराबाद इलाके में नर्सिंग की छात्रा से निकाह करने के लिए बदमाश ने मां-बहन के साथ मिलकर रात भर उसे बंधक बनाकर रखा। छात्रा निकाह से मुकर न जाए, इसके लिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने पुलिस ने बदमाश की मां-बहन समेत चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीआई अनिल वाजपेयी ने बताया कि मूलत: छिंदवाड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती पिपलानी इलाके में हॉस्टल में रहती है। वह निजी कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है।

हाल ही में छात्रा और आरोपी शोएब उर्फ मिन्का पिता नन्कू उर्फ नेक मोहम्मद (26) से शादी की बात चल रही थी। शोएब भी छिंदवाड़ा का रहने वाला है। शादी को लेकर छात्रा व शोएब की मां मुमताज की बातचीत भी हुई थी। इसी बीच छात्रा के परिजनों को पता चला कि शोएब आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे छात्रा व उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। शोएब उसे बार-बार फोन करने लगा। छात्रा ने फोन उठाना बंद कर दिया। 6 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शोएब उर्फ मिन्का ने उसे फोन कर पुल बोगदा मंदिर के पास बुलाया। जब वह पुल बोगदा पर पहुंची, तो उसे एक ऑटो में शोएब, उसकी मां मुमताज, बहन हिना मिली। ये लोग उस पर निकाह करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब छात्रा ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे लेकर बड़वाली मस्जिद के पास मामू भूरू के घर पहुंचे और कमरे में बंधक बना लिया। जहां शोएब का मामू भूरू पहले से मौजूद था। छात्रा निकाह से इंकार करती रही। तभी शोएब उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और अन्य लोग उसका वीडियो बनाने लगे।

विरोध करने पर की मारपीट
छात्रा ने विरोध किया, तो शोएब ने उसके साथ मारपीट करते हुए सिर दीवार पर मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। रात भर बंधक बनी रहने के बाद उसे अगले दिन सात नवंबर को होश आया। वह आरोपियों से छोडऩे के लिए मिन्नत करती रही। इससे आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। छात्रा वहां से निकलकर अपनी मां के साथ पास छिंदवाड़ा पहुंची। जहां से सोमवार देर शाम जहांगीराबाद थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा
निशातपुरा पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला मंडी गोदाम के पास रहती है। सोमवार दोपहर महिला अपने घर में मौजूद थी, तभी शोएब उर्फ सुल्ली महिला के घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर वह भाग निकला।