
CRPF Jawan Shoot his Wife: सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद भी कर ली आत्महत्या, जवान के घर के बाहर लगी भीड़, पुलिस भी पहुंची.
CRPF Jawan Shoot His Wife and Suicide: राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आई है। यहां सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना मिसरोद थाना क्षेत्र बंगरसिया की, बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि जवान ने पत्नी को दो गोलियां मारीं। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 को कॉल कर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां जवान का शव खून से लथपथ पड़ा था तो पास ही में पत्नी का भी शव था। इसके बाद पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी सर्विस इंसास राइफल के साथ आठ कारतूस मिले हैं।
मामले में टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे रविकांत ने कॉल किया था। उसने बताया कि 'मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है।' फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जवान रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे। मूल रूप से भिंड के मिहोना के रहने वाले थे। इनके दो बच्चे ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। रवि 13 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। रविकांत के दो अन्य भाई भी सीआरपीएफ में ही नौकरी करते हैं।
Updated on:
30 Jan 2025 02:11 pm
Published on:
30 Jan 2025 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
