तीन बार हुआ हमला
तीन बार पुलिस पर हमले का प्रयास हुआ। स्थानीय थाने से भी आरोपियों को लेकर निकलना मुश्किल गया था। पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग हमले की फिराक में बैठे थे। रात में पुलिस दूसरे रास्ते से आरोपियों को लेकर भागी और 160 किमी दूर निकलने के बाद गाड़ी रोकी थी। लोगों को फंसाने के तमाम हथकंडे: पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ठगी के इस कारोबार में आधा सैकड़ा युवक काम करते हैं, जिनका अलग-अलग नेटवर्क होता है। सभी फोन पर लोगों को झांसा देते हैं। कभी लॉटरी के नाम पर फोन करते हैं तो कभी एकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर रुपए निकाल लेते हैं। बदमाशों ने सबसे ज्यादा देश की नामी गिरामी कंपनियों के नाम पर फर्जी बेवसाइट बना रखी है, जिसमें अपना नंबर अपलोड करते हंै। जब भी कोई कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च करता है तो बदमाशों का नंबर सामने आ जाता है और लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं।