
Cyclone spoils MP weather again
MP Weather मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां धूप चटक हो गई है वहीं राजधानी सहित अन्य इलाकों में ठंड फिर लौटी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में उतार-चढ़ाव की यह स्थिति बनी है। हवा का रुख फिलहाल पूर्वी और दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। गुरुवार से पारा फिर ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और राजस्थान के पास प्रेरित चक्रवात से प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात की भी आशंका जाहिर की है।
एमपी में मार्च से ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं के कारण प्रदेश में दिन में पारा उछल रहा है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है पर रात का फिलहाल सामान्य बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की सक्रियता के कारण प्रदेश में ऐसा मौसम बना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहते हैं। इस बार भी इनकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जबकि राजस्थान के पास प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इधर अरब सागर से आर्द्रता भी आ रही है। इन तीनों प्रणालियों का सबसे ज्यादा प्रभाव एमपी के ग्वालियर और चंबल संभाग में पड़ रहा है। मौसम विभाग ने इन संभागों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात का अनुमान जताया है।
इस बीच प्रदेश की हिल स्टेशन पचमढ़ी अभी भी ठंडी बनी हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रतलाम सबसे गर्म रहा जहां पारा 35 डिग्री सेल्सियश के पार जा पहुंचा है। वहीं रात का तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
बुधवार को दक्षिणी इलाकों के बैतूल, नर्मदापुरम, पश्चिमी इलाकों के खंडवा, खरगोन, उज्जैन, धार का तापमान 33 डिग्री सेल्सियश से ज्यादा रहा। पूर्वी क्षेत्र में मंडला, टीकमगढ़, दमोह, सिवनी, सागर, खजुराहो में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्यियश के आसपास रिकार्ड किया गया।
Updated on:
26 Feb 2025 09:52 pm
Published on:
26 Feb 2025 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
