
Delhi Airport
Delhi Airport: मॉनसून की पहली ही बारिश दिल्ली पर भारी पड़ी। आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी जिससे कुछ लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 का पार्किंग शेड भरभराकर गिर गया।
लोहे का भारी ढांचा चंद ही सेकेंड्स में धराशायी हो गया। सुबह-सुबह हुए इस हादसे में नीचे खड़ीं कई कैब दब गईं। इसमें एक कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं।
इस हादसे के बाद से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे के बाद दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से राजधानी भोपाल पहुंच पाई। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट की टाइमिंग सुबह 7:30 की है लेकिन इस हादसे के कारण आज फ्लाइट लेट हो गई।
ये राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुबह 10:45 बजे लैंड हुई। इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया- सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 पर छत गिरने की घटना पर नज़र रख रहा हूं घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहा है. साथ ही एयरलाइन्स को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.”
Updated on:
28 Jun 2024 03:27 pm
Published on:
28 Jun 2024 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
