3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा दावा-जामा मस्जिद के नीचे दबी है भगवान की प्रतिमा, सुने वीडियो

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होंने आगरा की जामा मस्जिद के अंदर भगवान की प्रतिमा दबी होने की बात कही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Aug 2023, 3:53 PM IST

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा दावा-जामा मस्जिद के नीचे दबी है भगवान की प्रतिमा, सुने वीडियो

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा दावा-जामा मस्जिद के नीचे दबी है भगवान की प्रतिमा, सुने वीडियो

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हालही वृंदावन पहुंचे, उन्होंने वहां एक बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है, जिसे निकालकर मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का दिव्य और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इससे पहले ये दावा प्रसिद्ध कथावाचक पं.देवकीनंदन ठाकुर भी कर चुके हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को वृंदावन धाम पहुंचे, जहां उन्होंने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर से मिले, इस दौरान उन्होंने प्रियाकांत जू मंदिर में दर्शन कर 1.25 करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल होकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आरती उतारी, इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा जामा मस्जिद से निकालकर भगवान का दिव्य मंदिर बनाने की बात कही।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा-आगरा की जामा मस्जिद में सीढिय़ों के नीचे भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है, जो जल्द निकलकर सामने आएगी, ये मुद्दा बहुत पहले उठा देना चाहिए था, ये हमारा दुर्भाग्य है, हमारा मत कहता है कि एक एक ब्रजवासी ये चाहता है, जिस प्रकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर बना है, उसी प्रकार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य और दिव्य मंदिर बनना चाहिए और बनकर रहेगा।

इस मामले में पहले ही प्रसिद्ध कथावाचक पं. देवकीनंदन ठाकुर भी दावा कर चुके हैं, उन्होंने कहा-भोपाल में हमने और हमारे अनुज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक एलाउंस किया है, कृष्ण जन्म भूमि के लिए एक जनआंदोलन किया जाएगा, भगवान श्रीकृष्ण को औरंगजेब ने मंदिर तोडक़र भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को आगरा की जामा मस्जिद की सीढिय़ों में गाढ़ दी थी। वे मूर्तियां सीढिय़ों से निकालकर हमको दे दें।