20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह ने तालिबान से कर दी आरएसएस की तुलना, भाजपा ने दिया ऐसा जवाब

फिर सुर्खियों में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर भाजपा ने किया पलटवार...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 10, 2021

digvijay.png

भोपाल। तालिबान से आरएसएस की तुलना करने पर बीजेपी ने भी दिया दिग्विजय को जवाब।

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर आरएसएस पर तंज कसने वाले दिग्विजय इस बार आरएसएस की तुलना तालिबान से कर बैठे। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को लेकर भी सवाल किया। इस पर भाजपा ने भी दिग्विजय को जवाब दिया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज हुए तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से की। दिग्विजय ने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के पुराने बयान (2013) पर यह टिप्पणी की है, जिसमें भागवत ने कहा था कि शादी समझौता है। इसके तहत महिलाएं घर की देखभाल और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं। जबकि पुरुष के पास कामकाज और महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने पूछा कि क्या तालिबान और आरएसएस के बीच कामकाजी महिलाओं को लेकर समानताएं हैं? ऐसा ही लगता है, जब तक मोहन भागवत जी और तालिबान अपने विचार नहीं बदलते। दिग्विजय सिंह ने इसी सप्ताह कहा था कि संघ झूठ और गलतफहमियां फैलाकर हिन्दुओं और मुस्लिमों को बांट रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'हिन्दू-मुसलमान का डीएनए एक' वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि तो लव जिहाद जैसे मुद्दे क्यों उठ रहे हैं?

आरएसएस और भाजपा नेताओं पर लगाए बड़े आरोप, कहा- 28 सीटों पर हमारी जीत तय

जावेद अख्तर का किया बचाव

इससे पहले गीतकार जावेद अख्तर ने भी आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद मुद्दा गरमाने पर दिग्विजय सिंह ने बचाव करते हुए कहा कि भारतीय संविधान व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। जावेद अख्तर ने कहा था कि जैसे तालिबान इस्लामिक स्टेट चाहता है, उसी प्रकार कुछ लोग हैं जो हिन्दू राष्ट्र चाहते हैं। इन लोगों की मानसिकता भी वैसी ही है, चाहे मुस्लिम हो, ईसाई हो, यहूदी हो या हिन्दू हो। अख्तर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा था कि तालिबान बर्बर है और उनके काम निंदनीय है, लेकिन जो लोग आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल का समर्थन करते हैं वे भी वैसे ही हैं।

पीएम मोदी को नियंत्रित करने की बात बोलकर ट्रोल हो गए दिग्विजय सिंह

भाजपा का पलटवार

इधर, दिग्विजय सिंह की महिलाओं और आरएसएस टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने एक वीडियो जारी कहा है कि दिग्विजय सिंह जी आपको महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करने से पहले अपने चरित्र के बारे सोच लेना चाहिए, अपने विचारों के बारे में सोच लेना चाहिए। अपनी कथनी और करनी के बारे में विचार करना चाहिए। आप वही हैं न जिसने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को टंच माल कहा था। आप वहीं है जब कमलनाथ ने महिला को सजावटी वस्तु और आयटम कहकर संबोधित किया। आप वहीं हैं जब मुंह में दही जमाकर बैठे रहे जब सज्जन सिंह वर्मा ने छोटी बच्चियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। आप दस जन्म भी लेंगे तो भी संघ की विचारधारा को न अपना पाएंगे न आत्मसात कर पाएंगे।

चेतावनीः भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल पहुंचाएंगे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय को आरएसएस से एलर्जी

प्रदेश के गृहमंत्र नरोत्तम मिश्र ने भी दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर सवाल उठाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मिश्र ने कहा कि दिग्विजय सिंह को आरएसएस से एलर्जी है। वह हमेशा संघ के बारे में बोलते हैं, लेकिन वो कभी तालिबान से रोहिंग्या या आतंकवादियों की तुलना नहीं करेंगे। उन्होंने पुराने बयान को इसलिए उछाला ताकि मीडिया उनको कवर कर सके, वरना उन्हें पूछता कौन है।

दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, भाजपा ने थाने कराया केस दर्ज