
don mukhtar malik son yasin malik
भोपाल की जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में एनुअल फंक्शन के दौरान हुए विवाद का मामला खत्म होता नहीं दिख रहा है। डॉन मुख्तार मलिक का बेटा बदमाश यासिन मलिक एनुअल फंक्शन के दौरान हुई पिटाई का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ शहर में घूम रहा है और आतंक मचा रहा है। बदमाश यासिन मलिक ने एक बार फिर रातीबड़ थाना इलाके में ही एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला किया है और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए।
भोपाल के रातीबड़ थाने में फिर से बदमाश यासिन मलिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यासिन मलिक भोपाल के डॉन मुख्तार मलिक का बेटा है जिसने रातीबड़ इलाके में पल्लव नाम के युवक पर अचानक हमला कर दिया। बदमाश यासिन अपने 4-5 साथियों के साथ आया था और पल्लव पर धारदार हथियारों से हमला कर हवाई फायर कर दहशत फैलाकर फरार हो गया। घटना के बाद रातीबड़ पुलिस ने पीड़ित युवक पल्लव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
यह भी पढ़ें- बीवी की कॉल रिकॉर्डिंग से खुला बड़ा राज, बच गई पति की जान
बता दें कि बीते दिनों जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के एनुअल फंक्शन के दौरान बदमाश यासिन मलिक और उसके साथियों की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर पिटाई की थी। तब यासिन मलिक जबरदस्ती अपने बदमाश साथियों के साथ फंक्शन में घुस गया था और वहां पर स्टूडेंट्स से विवाद किया था। जिसके बाद स्टूडेंट्स एकजुट हो गए थे और यासिन मलिक व उसके साथियों को दौड़ा दौड़कर पीटा था। जिसके वीडियो भी सामने आए थे। इसी मारपीट का बदला लेने के लिए अब बदमाश यासिन ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
देखें वीडियो- डॉन के बेटे को महंगी पड़ी गुंडागर्दी
Published on:
08 Mar 2024 08:52 pm
