
Teacher Recruitment : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश
भोपाल. मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा वेटिंग वाले शिक्षकों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। आपको बता दें कि, इसके लिए 200 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है।
लोक शिक्षण संचालनालय से जारी वेटिंग वाले हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर्स की अपॉइंटमेंट लिस्ट में जीव विज्ञान विषय के 79 शिक्षक, कॉमर्स विषय का एक शिक्षक, इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के लिए 2 शिक्षक, इंग्लिश सब्जेक्ट के लिए 15 शिक्षक, जियोग्राफी सब्जेक्ट के लिए 5 शिक्षक, हिंदी विषय के लिए 52 शिक्षक, हिस्ट्री के लिए 34 शिक्षक, मैथ्स के लिए 2 शिक्षक, पॉलिटिकल साइंस के लिए 1 शिक्षक, संस्कृत के लिए 42 शिक्षक, उर्दू भाषा के लिए एक शिक्षक को चयनित किया गया है।
इन तरह हुई नियुक्ति
दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा सेवा शर्तें और भर्ती नियम 2018 के नियम 5(4)(क) के अनुसार, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर भर्ती विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2019 को जारी किया था। इसी आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से विज्ञापित पदों के आधार पर जारी चयन सूची के क्रम में प्राप्त आवेदनों के निराकरण और वाकि प्रवर्ग वार उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से मेरिट के क्रम में प्रवर्ग द्वार पात्र पाए गए चयनित अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग के तहत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर भर्ती करने का निर्णय लिया है।
जिंदगी के 'पाठ' के लिए जोखिम में जान, देखें वीडियो
Published on:
27 Aug 2022, 4:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.