बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पिछले पांच सालों से तैनात सुरक्षा एजेंसी तो नहीं हट पा रही है, लेकिन इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कुलपति चेंबर में कार्यवाहक कुलपति प्रो. एके पाठक के सामने सोमवार को कार्यपरिषद सदस्य हेमंत कटारे और कार्यवाहक रजिस्ट्रार अनिल शर्मा के बीच इसको लेकर तीखी नोक-झोंक हो गई। कटारे ने आरोप लगाए कि एजेंसी को रजिस्ट्रार का संरक्षण मिला हुआ है। इस पर रजिस्ट्रार ने कहा कि मुझे माफ करें, यदि मेरा काम पसंद नहीं आ रह है तो हटवा दें। लेकिन इस तरह के व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाएं।