
भोपाल। मध्यप्रदेश के दमोह उपचुनाव (damoh by election) में हार का मुंह देखने वाली भाजपा में अंतर कलह और दर्द उभरकर सामने आने लगा है। भाजपा ने हार का ठीकरा अपने ही वरिष्ठ नेता पर फोड़ दिया है। गृहमंत्री dr narottam mishra ने तो यहां तक कह दिया कि हम जयचंदों के कारण हारे। चुनाव हारने के बाद राहुल लोधी ने हार के लिए पूर्व मंत्री जयंत मलैया (Jayant Malaiya) को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मलैया ने कहा है कि वे खुद अपने कर्मों से हारे। यह लड़ाई अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) तक पहुंच गयी है।
दमोह उपचुनाव में रविवार को मतगणना में देर शाम को कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन (congress ajay tandon) चुनाव जीत गए। कांग्रेस कैंडिडेट अजय टंडन ने 17089 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी (rahul singh lodhi) को हराया दिया। वे पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे चलते रहे।
जयंत मलैया ने हराया चुनाव
भाजपा के हारे हुए प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का दर्द सामने आया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं लोगों की जो पहले सेवा करता रहा, वो मैं आगे भी करता रहूंगा। नेताओं को शहर की जिम्मेदारी दी थी। मलैया परिवार ही मूल रूप से चुनाव हराने का जिम्मेदार है। मलैया जी के पास पूरे शहर की जिम्मेदारी है। हम उनके वार्ड से भी हार गए।
मलैया बोले-परफार्मेंस खराब था
पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि राहुल के खिलाफ जनता में आक्रोश था। जयंत मलैया ने कहा कि दल बदल और उनका परफार्मेंस खराब था। सोची समझी साजिश के साथ राहुल ने मेरा नाम लिया है। यह चुनाव वे अपने कारणों से हारें हैं, मुझे जो बात करना है मैं पार्टी के सामने रखूंगा।
पीएम से जयंत मलैया की शिकायत
इधर खबर है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए पूर्व मंत्री जयंत मलैया समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत की है। पटेल ने यह शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह से की है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी लिखा है।
सीएम बोले- हमारा ध्यान कोविड से लड़ाई में था
मुख्यमंत्री चौहान ने दमोह उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा है कि हमारा पूरा ध्यान कोविड से लड़ाई में लगा हुआ था। फिर भी हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करेंगे और हार की समीक्षा की जाएगी।
जयचंदों से हारे चुनाव
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि दमोह का चुनाव हम हारे हैं अपने जयचंदों से। मिश्र ने कहा कि ज्यादा खुशी न मनाएं कांग्रेस। कमलनाथजी का ध्यान वहां नहीं जा रहा है, जहां पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो गया। कांग्रेस कहीं नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि उनका शीर्ष नेतृत्व ऐसा है कि इस कारण कहीं नहीं जीतने वाले। भाजपा पश्चिम बंगाल में 3 से 76 पर पहुंच गई। पीएम मोदी के नेतृत्व में वोट परसेंटेज बढ़ा है।
नोटंकी की जीत हुई
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि नौटंकी जीत गई, राष्ट्रवादी हार गए। हड्डी जुड़ने का यह नया तरीका देखा। रिजल्ट आने के बाद दीदी खड़ी हो गई।
Published on:
03 May 2021 02:09 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
