
Electricity connection
भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में रोजगार का एक और नया रास्ता खुल गया है। बिजली कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन देने की घोषणा कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकता है। चार्जिंग स्टेशन शहर में वाहन पार्किंग वाले इलाकों में और हाईवे पर होटल एवं ढाबा इत्यादि में सबसे ज्यादा फायदा होगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और बिक्री के बीच शहर में नए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया भी तेजी से हो रही है ऐसे में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के 16 जिलों में बिजली कार्यालयों को निर्देशित किया है कि वे देखें कि चार्जिंग स्टेशन के लिए सामान्य टैरिफ से कनेक्शन न दिए जाएं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से नया बिजली कनेक्शन लेना होगा। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए बिजली की अलग से दरें जारी की गई है।
राज्य शासन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाव स्थापित किए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को अलग से विद्युत कनेक्शन लेना अब अनिवार्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि यहां इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाले शो रूम, कंपनियों के साथ ही स्मार्टसिटी, नगर निगम चार्जिग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी अड़चन होगी खत्म
हीरो इलेक्ट्रिक ने अगले एक साल में 50,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बोल्ट के साथ साझेदारी की है। बोल्ट एक अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क है। हीरो इलेक्ट्रिक ने बुधवार को कहा कि इस साझेदारी के तहत पूरे भारत में 750 से अधिक हीरो इलेक्ट्रिक के टच प्वाइंट में बोल्ट चार्जर लगाए जाएंगे। इससे 4.5 लाख से अधिक ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा लगभग 2,000 हीरो इलेक्ट्रिक चालक अपने घरों में बोल्ट चार्जिंग इकाइयों का निशुल्क लाभ ले सकेंगे।
Published on:
21 Apr 2022, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.