17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP : पंचायत, निकाय चुनाव में साधु-संतों की एंट्री

पंचायत और निकाय चुनावों (Election) में साधु संतों की भी एंट्री हो गई है। मिर्ची बाबा ने कांग्रेस (congress) के पक्ष में प्रचार करने का एलान किया है। वे साधु संतों के घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
MP : पंचायत, निकाय चुनाव में साधु-संतों की एंट्री

MP : पंचायत, निकाय चुनाव में साधु-संतों की एंट्री

भोपाल। पंचायत और निकाय चुनाव (Election) जैसे-जैसे शबाव में आ रहे हैं, वैसे ही मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ है। वहीं चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने वाले और समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है। समर्थन और विरोध भी तेज हुआ है। इन चुनावों में साधु संतों की भी एंट्री हो गई है। मिर्ची बाबा ने कांग्रेस (congress) के पक्ष में प्रचार करने का एलान किया है। वे साधु संतों के घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे।

मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) ने कहा कि जनता चाहती है मध्यप्रदेश में बदलाव होना चाहिए। इसी बदलाव के तहत कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम फर्जी नहीं बल्कि ओरिजिनल संत लेकर घर-घर प्रचार करेंगे।हमारे साथ सभी अखाड़ों के संत धर्म संसद करेंगे। हम जनता को बताएंगे कि धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस समर्थित मिर्ची बाबा ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को फर्जी साध्वी बताया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा अपना सर्टिफिकेट दिखाएं की किस अखाड़े से हैं। साध्वी के गुरु ने भी कह दिया है कि वह मेरी चेली नहीं है। फर्जी साधु संत पनप रहे हैं। कथावाचक बन गए हैं। ये देश का दुर्भाग्य है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या साधुओं की ये भाषा होती है, भारत के सपूत कमलनाथ (Kamalnath) पर प्रश्न उठाए।

कौन है मिर्ची बाबा
मिर्ची बाबा वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था।