9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ करने घर से घुसे आरोपी ने पकड़े जाने पर छात्रा के पिता से की मारपीट

छात्रा समेत दो महिलाओं के साथ मनचलों ने घर में घुस की छेड़छाड़...

3 min read
Google source verification
eveteasing

छेड़छाड़ करने घर से घुसे आरोपी ने पकड़े जाने पर छात्रा के पिता से की मारपीट

भोपाल। राजधानी के तीन थाना क्षेत्रों में एक छात्रा समेत दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक आरोपी दो बार छात्रा के घर में घुस गया। पकड़े जाने पर भाई के साथ मिलकर छात्रा के पिता से मारपीट भी कर दी।

अवधपुरी थाना पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ती है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर पर अकेली थी। इस बीच राकेश छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

छात्रा के शोर मचाने पर राकेश वहां से चला गया। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को फोन पर दी। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही छात्रा का छोटा भाई घर से निकला, वैसे ही राकेश दोबारा घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच छात्रा के पिता घर पहुंच गए और उन्होंने राकेश को दबोच लिया।

दोनों के बीच विवाद होता देख, आरोपी राकेश का छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर छात्रा के पिता के साथ झूमाझटकी की और पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

MUST READ :खाकी का खौफ खत्म!, गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस को मनचलों ने 4 जगह दिखाया ठेंगा

लोगों ने पकड़कर कर दी पिटाई...
मंगलवारा थाना पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला मंगलवारा में रहती है और गृहणी है। रविवार की सुबह करीब सात बजे वह घरेलू काम कर रही थी, पति बाथरूम में था। इसी दौरान टीलाजमालपुरा निवासी महेश बलवानी महिला के घर में घुस गया और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले जमा हो गए। भागने की कोशिश कर रहे महेश को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलने के बाद डायल-100 भी मौके पर पहुंच गई, जिससे लोगों ने महेश को पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति का दोस्त करता था अश्लील बातें
कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला कोलार थाना में रहती है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला का पति ड्रायवर है। महिला के पति की एक कृपाल सिंह नाम के युवक से दोस्ती है। कृपाल सिंह इसी फायदा उठाकर आए दिन महिला के साथ अश्लील बात करने लगा।

समझाइश देने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने इसकी शिकायत अपने पिता और भाइयों से की। भाइयों ने कृपाल सिंह को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, युवती की आठ फर्जी प्रोफाइल बनाई
वहीं एक अन्य मामले में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर उसकी आठ फर्जी फेसबुक आइडी बना डाली और उन पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। पकड़ा न जाए।

इसके लिए उसने एक चैनल पर आने वाले सीरियल से टॉवर लोकेशन छिपाने का आइडिया लिया और खेत में जाकर मोबाइल चलाता था। सायबर सेल एसपी राजेश सिंंह भदौरिया ने बताया कि भोपाल निवासी एक युवती द्वारा शिकायत की गई थी कि किसी अज्ञात युवक द्वारा उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है। जिस पर वह उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बनाकर अपलोड कर रहा है।

पुलिस ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बंद करा दी थी। एक फर्जी प्रोफाइल बंद होने के बाद आरोपी ने एक के बाद आठ फर्जी प्रोफाइल बना डालीं। वह अन्य लोगों के नाम पर जारी सिम का इस्तेमाल करता रहा। सायबर सेल ने ग्राम सुरगांव, जिला बैतूल निवासी सुनील घोरसे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता है।