आपको बता दें कि हस्तरेखा विज्ञान में हाथों और ऊंगलियों की बनावट का विशेष महत्त्व रहता है। पंडित जी बताते है कि वैसे तो हाथों पर कई चिन्ह जैसे शंख, कमल, त्रिशूल जैसे चिन्ह पाए जाते हैं जो आपके सौभाग्य को बढ़ाते हैं। लेकिन इसके अलावा विष्णु रेखा का भी खास महत्व होता है। ये रेखा हृदय रेखा के ऊपरी भाग में तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच स्थित होती है। इसका एक सिरा तर्जनी ऊँगली में गुरु पर्वत के आगे तथा दूसरा सिरा गुरु पर्वत के नीचे स्थित होता है। ये दोनों रेखाएं मिलकर 'V' शेप बनाती है।