
More than 4 lakh young voters in Lok Sabha elections will decide the f
प्रवेंद्र तोमर । लोकसभा चुनाव 2019 में छात्राआें और महिलाओं का वर्चस्व देखने को मिलेगा। विधानसभा खत्म होने के बाद 22 फरवरी 2019 की स्थिति में सिर्फ तीन माह में विधानसभावार महिलाओं का आंकड़ा बढ़ा है।
इसी प्रकार 37091 युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वालों में 20142 छात्राएं हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 के बीच की है। लोकसभा चुनावों के लिए तैयार की गई राजधानी की मतदाता सूची में महिलाओं और छात्राओं की बढ़ती संख्या उनकी भागीदारी कहीं न कहीं राजनीति में नारीशक्ति के बढ़ते दखल को दर्शाता है। वे भी अपने एक-एक कीमती वोट से अपनी मनपसंद सरकार चुनना चाहती हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई डोर टू डोर सर्वे के बाद मृत पुरुष, महिलाएं, शिफ्ट हुए, शादी होकर जिले से बाहर गईं लड़कियों के नाम कटने के बाद भी जोड़े गए वोटरों की संख्या 81276 रही है।
इस सूची में अभी नाम और जोड़े जाने हैं। अच्छी बात ये है कि अब महिलाएं और छात्राएं भी नाम जुड़वाने में आगे हा रही हैं।
एमपी नगर में रहकर कोचिंग में तैयारी कर रहीं छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में इस बार मतदान में हिस्सा लेने के लिए अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए हैं, वोटर कार्ड भी बने हैं। निर्वाचन का नियम कहता है कि तीन रात एक शहर में रहने वाला व्यक्ति अपना वोटर कार्ड यहां से बनवा सकता है। पहले छह माह तक रहने का नियम था।
20 से 39 साल के बीच का है 10 लाख मतदाता
राजधानी की नई मतदाता सूची में कुल वोटर संख्या 19 लाख 7 हजार 476 में से 10 लाख 7 हजार 798 मतदाता संख्या 20 साल से 39 साल के बीच की है। इस उम्र का वोटर भी सरकार चयन में अपनी खासी भूमिका निभा सकता है। इसमें 20 से 29 साल के वोटर 4 लाख 70 हजार 424 हैं। इसी प्रकार 30 से 39 साल के वोटरों की संख्या 5 लाख 37 हजार 374 हैै।
तीन माह में बढ़ी महिलाओं की संख्या
विधानसभा : वर्ष 2018 : वर्ष 2019 : बढ़ी संख्या
बैरसिया : 98141 : 100760 : 2619
उत्तर : -112230 : 118868 : 6638
नरेला : 140843 : 153195 : 12352
दक्षिण-पश्चिम : 100089 : 108916 : 8827
मध्य : 109925 : 118156 : 8231
गोविंदपुरा : 161627 : 167822 : 6195
हुजूर : 136141 : 144695 : 8554
लोकसभा के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। अभी इसमें और नाम भी जोड़े जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा मतदाताआें को जोडऩा है।
- सुदाम खाडे, कलेक्टर
Published on:
25 Feb 2019 10:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
