कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दिग्विजय सिंह के त्याग पत्र को भाजपा प्रवक्ता डा. हितेष वाजपेयी ने भी शेयर किया था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने वाजपेयी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। जांच के बाद भोपाल की क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, डा. हितेष वाजपेयी ने कहा है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यदि गलत किया है तो मैं जेल भी जाने को तैयार हूं।