28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गैस सिलेंडरों में आग, टल गया बड़ा हादसा

दरअसल एक झुग्गी में रखे दो गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने झुग्गी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 3 Oct 2022, 1:43 PM IST

fire01.jpg

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला इलाके में रात में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एक झुग्गी में रखे दो गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने झुग्गी को भी अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गी से आग की लपटें उठने लगी। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए लोग भी दौड़ पड़े और घरों में रखे पानी से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की।

छोला में रेल पटरी किनारे एक बस्ती है। जहां की एक झुग्गी में अचानक आग लग गई, जिसने पास की झुग्गी को भी चपेट में ले लिया। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया, दोनों तरफ रेलवे फाटक बंद होने से दमकलें मौके पर पहुंच नहीं पा रही थीं। इसके चलते फायर ब्रिगेड बुलेट से पहुंची औ फायर इंगस्टिब्यूसर की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस और रहवासियों की मदद से घरों में पाइप लगाकर आग पर काबू पाया।

बंद थे रेलवे फाटक तो हुई मुश्किल
आग बुझाने के लिए दमकलें तो समय पर पहुंच गई, लेकिन दोनों रेलवे फाटक बंद थे। इस कारण वह मौके पर पहुंच नहीं पाई। दूसरी ओर, अंडरब्रिज से दमकलें निकल नहीं पाई। फायर ब्रिगेड ने पटरियों के ऊपर से पाइप गुजारने का सोचा था, लेकिन एक के बाद एक ट्रेनें गुजरने से पाइप कट सकते थे। इसलिए फायर ब्रिगेड बुलेट मौके पर पहुंचाई गई। आगजनी की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सामान जलकर राख हो गया।

जलते सिलेंडर को बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक झुग्गी से आग की लपटें निकल रही थीं। जैसे-तैसे कर्मचारी अंदर पहुंचे और जलते हुए दो गैस सिलेंडर बाहर निकाले। बड़ा हादसा होने से पहले आग बुझा दी गई। इलाके में लाइन से कई झुग्गियां हैं। यदि आग बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।