31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में कोरोना से पहली मौत, मचा हड़कंप

  सुबह में ही महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 25 Mar 2020, 6:10 PM IST

photo_2020-03-25_17-59-17.jpg

भोपाल/ मध्यप्रदेश में कोरोना के 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती थी। सुबह ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मध्यप्रदेश में कोरोना से यह पहली मौत हुई है।

महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। महिला उज्जैन की रहने वाली थी। उसका या फिर उसके परिवार के किसी भी सदस्य का विदेश यात्रा की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में प्रशासन के लोग दंग हैं कि आखिरी महिला कोरोना से कैसे संक्रमित हुई है। उसके परिवार को लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। वहीं, इंदौर में अभी भी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।







मृतक महिला के उज्जैन स्थित घर को सैनेटाइज किया गया है। साथ ही उसके सभी परिवार के लोगों को आइसोलेट कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि परिवार का कोई दूसरा व्यक्ति तो संक्रमित नहीं हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि महिला को विगत 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें केवल 1 दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया। उसी दिन मरीज को माधव नगर अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया और वहां ट्रीटमेंट देने के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीज को एम वाय अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि महिला की आयु 65 वर्ष है और वो न तो विदेश गई थी और नहीं उनके किसी परिजन की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री है।

सबसे पहले जबलपुर में आया मामला

मध्यप्रदेश कुछ दिन पहले तक कोरोना के कहर से दूर था। इसी सप्ताह में जबलपुर में सबसे पहला मामला सामने आया था। एक साथ ही चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद हड़कंप मच गया था। अभी जबलपुर में छह लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। इंदौर में पांच, ग्वालियर और शिवपुरी में दो और भोपाल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।