10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र विधानसभा चुनाव 2018: जल्द सामने आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कमलनाथ ने दिए संकेत

मप्र विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 30 जुलाई तक घोषित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 11 Jul 2018, 4:18 PM IST

kamalnath

मप्र विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 30 जुलाई तक घोषित

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस का कहना है कि 30 जुलाई तक कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। इसके पहले 13 और 14 जुलाई को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि पहली लिस्ट में 70 उम्मीदवारों के नाम होंगे, 3 बार से ज्यादा हारी सीटों पर भी पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित होंगे।

जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हर दिन नयी रणनीति के साथ काम कर रही है। इसके पहले कांग्रेस ने ब्लाक, तहसील और जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट किया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी प्रदेश की कमान संभालते ही कांग्रेस में जान फुंकने का हर संभव प्रयास कर रहे है। कांग्रेस चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। बीते दिनों कांग्रेस ने 19 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव और 40 सचिव और 8 जिलाध्यक्ष बनाए थे।

कांग्रेस 30 जुलाई तक घोषित अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित करने वाली है। इसके लिए मध्यप्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री 13 जुलाई को भोपाल आएंगे। प्रेजेंटेशन 13 और 14 जुलाई को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने दिया जाएगा। पहली लिस्ट में करीब 70 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। 3 बार से ज्यादा हारी सीटों पर भी पहली लिस्ट में उम्मीदवार के नाम घोषित किए जाएंगें। 13 जुलाई को कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करेंगें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को भय, शोषण और माफिया राज से प्रदेश को आजाद कराने की शपथ दिलाई गई। वही कमलनाथ ने शिवराज सरकार के खिलाफ चार निंदा प्रस्ताव पारित किए। महिला अपराध किसान आत्महत्या, आर्थिक हालात , बेरोजगारी पर निंदा प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि कार्यसमिति की पहली बैठक खुशनुमा माहौल में हुई। हमने सभी को जिम्मेदारी बांट दी है। सभी ने प्रदेश में कांग्रेस को जीताने और विकसित बनाने की शपथ ली है।