13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस साल पांच ग्रहण, हम देख सकेंगे दो चंद्रग्रहण

इस साल का पहला चंद्रग्रहण इसी माह 31 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण भोपाल सहित पूरे देश में दिखाई देगा। वैसे पूरे साल में दुनिया भर में तीन सूर्यग्रहण औ

2 min read
Google source verification
Lunar eclipse

भोपाल। इस साल का पहला चंद्रग्रहण इसी माह 31 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण भोपाल सहित पूरे देश में दिखाई देगा। वैसे पूरे साल में दुनिया भर में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण पड़ रहे हैं, लेकिन सूर्य ग्रहण भारत मंे दिखाई नहीं देंगे, जबकि दोनों चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होंगे। भोपाल में भी दोनों चंद्रग्रहण दिखाई देंगे। ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को होगा।

माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन होने वाला यह ग्रहण ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसका स्पर्श शाम 5:18 बजे और मोक्ष 8:41 पर होगा। भारत में दिखाई देने वाला दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को होगा। ग्रहण रात 12:59 बजे प्रारंभ होगा और रात्रि 2:43 बजे मोक्ष होगा। वैसे हिन्द महासागर में यह भारतीय समयानुसार 11:54 बजे प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति रात्रि 3:49 बजे होगी। यह उत्तराषाढ़ा श्रवण नक्षत्र और मकर राशि पर होगा। बता दें कि इस बार भोपाल में दिखने वाले चन्द्रग्रहण को लोगों को दिखाने के लिए भी भोपाल के मौसम विभाग केंद्र में टेलीस्कोप लगाकर लोगों को ग्रह नक्षत्रों को दिखाने की व्यवस्था कि गई है।

12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा ग्रहण का सूतक
पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार ग्रहण एक दृश्य पर्व होता है, इसलिए यह जहां दिखाई देता है, वहीं इसका सूतक मान्य किया जाता है। यह ग्रहण भोपाल सहित देश में अनेक स्थानों पर दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण के मध्य के 12 घंटे पहले अर्थात सुबह 7 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। वृद्ध और रोगियों के लिए सूतक दोपहर 2 बजे से मान्य होगा। ग्रहण के सूतक के दौरान प्रतिमा स्पर्श करना वर्जित माना गया है।

ये भारत में नहीं दिखेंगे
15 फरवरी 2018- फाल्गुन कृष्ण अमावस्या पर सूर्य ग्रहण
13 जुलाई - आषाढ़ कृष्ण अमावस्या पर सूर्य ग्रहण
11 अगस्त- पौष कृष्ण अमावस्या पर सूर्यग्रहण

इनका पालन करें
रोगी, गर्भवती, स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए
ग्रहण के दौरान आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन करना चाहिए
ग्रहण के पूर्व भोजन व खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्र डालना चाहिए