10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में उफनाई नर्मदा, कई जगहों पर आई बाढ़, 5 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

mp weather report राजधानी भोपाल में रातभर गिरा पानी, मानसून: कहीं झमाझम तो कहीं बौछारों ने भिगोया, मंडला-डिंडोरी में नर्मदा उफान पर
2 min read
Google source verification
एमपी में जोरदार बारिश का अलर्ट

एमपी में जोरदार बारिश का अलर्ट (फोटो: पत्रिका)

mp rain - एमपी में कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे अनेक जगहों पर बाढ़ आ गई। राजधानी भोपाल में रातभर बरसात के बाद सोमवार सुबह भी पानी गिरने का दौर जारी है। इससे पहले रविवार को मंडला डिंडौरी में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी उफान पर आ गई। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बहने से कई जगहों पर यातायात ठप हो गया। डिंडौरी में मकान गिरने से 7 साल के एक बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। यहां सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। सोमवार को प्रदेश के 5 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी भोपाल में रविवार-सोमवार की रात जबर्दस्त बरसात हुई। बालाघाट, विदिशा, हरदा, नरसिंहपुर आदि जिलों में भी पानी गिरा।

प्रदेश में करीब एक सप्ताह से कमजोर पड़ीं मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। लो प्रेशर नार्थ-ईस्ट मप्र और छत्तीसगढ़ के आसपास बना है। मानसून ट्रफ भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इस कारण कई जिलों में बारिश हो रही है।

डिंडोरी जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक 11 घंटे में 6 इंच बारिश से नर्मदा सहित सहायक नदियां उफान पर आ गईं। जबलपुर नेशनल हाईवे स्थित जोगी टिकरिया पुल और डिंडोरी नगर का करीब 25 फीट ऊंचा मुख्य पुल जलमग्न हो गया। तेज बहाव से जोगी टिकरिया पुल की रेलिंग टूट गई। इससे डिंडोरी का जबलपुर और मंडला से सड़क संपर्क कटा रहा।

बाढ़ के हालात

लगातार तेज बरसात के कारण कई जगहों पर नर्मदा किनारे बाढ़ के हालात हैं। डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर जोगी टिकरिया पर बना पुल करीब 10 घंटे तक डूबा रहा। मंडला में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंदिर, घाट डूब गए हैं। कटनी में निचली बस्तियों में पानी भर गया। नरसिंहपुर में मुंगवानी-बरहटा सहित अन्य मार्ग बंद रहे। डिंडोरी के गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के नदिया टोला में कच्चा मकान गिर गया। इससे 7 वर्षीय राजा पिता विश्राम की मौत हो गई। रविवार को पचमढ़ी में सवा दो इंच बारिश दर्ज की गई।

48 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक डी. अरुण शर्मा के अनुसार अभी मानसून ऐसे ही सक्रिय रहेगा। 48 घंटे तक कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।

आज ऑरेंज अलर्ट:

विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा और देवास में जिले में अतिभारी बारिश की संभावना।

येलो अलर्ट:

भोपाल, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सहित कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश।

बरगी बांध का जलस्तर बढ़ा

जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर 65 सेंमी बढ़कर 417 मीटर पर पहुंच गया। अधिकतम 422.76 मीटर है।