23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, अतिरिक्त वेतनवृद्धि के आदेश जारी

MP Government Employees: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 19 Nov 2024, 4:22 PM IST

mp government employees news

MP Government Employees: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोहन सरकार के द्वारा बीते दिनों दी गई खुशखबरी का आदेश मंत्रालय से जारी हो गया है। सरकार ने 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है। बता दें कि, इसके संबंध में हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

हजारों पेंशनरों को मिलेगी राहत


सरकार के इस फैसले के बाद वेतन वृद्घि का लाभ करीब 48 हजार पेंशनरों को मिलेगा। हालांकि, इस फायदा रिटायर्ड कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और गेच्युटी का लाभ नहीं मिल सकेगा। अब अंतिम वेतन वृद्धि के हिसाब से ही पेंशन निर्धारित की जाएगी। सातवां वेतनमान लेने वाले कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर्ड होते हैं तो जुलाई और जनवरी में दी जाने वाली सालाना वृद्धि का लाभ मिलेगा। सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा जो एक मई 2023 या उसके बाद रिटायर होंगे।

हाईकोर्ट ने सुनाया था फैसला


मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था। कोर्ट ने मामले में रिटायर्ड कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए पात्र माना था। इसी फैसले के आधार पर वित्त विभाग ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जुलाई और जनवरी में दी वाली वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने का फैसला किया है। इस फैसले के चलते सरकार पर लगभग 48.51 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।

आपको बता दें कि, अगर एक दिन रिटायर होने की वजह से कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलता था। जिसका प्रभाव पेंशन में पड़ता था। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।