सफाई मित्रों को स्टार रेटिंग के आधार पर मिलेंगे पुरस्कार
इधर, भोपाल में जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में कचरा मुक्त शहर के लिए स्टार रेटिंग के आधार पर सफाई मित्रों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए चार पुरस्कार दिए जाएंगे। 7 स्टार प्राप्त करने वाले शहर के प्रत्येक सफाई मित्र को 7 हजार रुपए, 5 स्टार को 5 हजार, 3 स्टार को 3 हजार और 1 स्टार को 1 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।भोपाल के एमबीएम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने दो सफाई मित्रों छोटेलाल और निर्मलाबाई के पैर धोकर (पाद प्रक्षालन कर) उनके साथ भोजन भी किया।