30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : मध्यप्रदेश में सरकार ने खोला रोजगार का रास्ता, 1 दिन में लाखों को मिलेगा काम

एक दिन में 2.80 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

rishi upadhyay

•

Updated: 30 Jul 2018, 12:51 PM IST

shivraj cabinet

BREAKING : मध्यप्रदेश में सरकार ने खोला रोजगार का रास्ता, 1 दिन में लाखों को मिलेगा काम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के समाप्त होने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों पर जानकारी दी। बैठक में कई अहम बातों पर चर्चा हुई, इसके अलावा कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंजूरी भी तय की गई।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों पर एक नजर -

वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली श्रद्धा निधि बढ़ाने का फैसला।
श्रद्धा निधि को 6 से 7 हजार रुपए किया गया।
बुजुर्ग पत्रकारों को हेल्थ बीमा 50 प्रतिशत तक दिया जाएगा।
4 अगस्त को प्रदेश में स्व-रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
एक दिन में 2.80 लाख युवाओं को मिलेगा काम।
9 अगस्त को आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
आदिवासी दिवस पर होगी सरकारी छट्टी।
14 अगस्त शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।
खुरई में कृषि कॉलेज खोले जाने पर लगी मुहर।
शहरी विकास विभाग को मिले 4 अवॉर्ड।


बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला बुजुर्ग पत्रकारों को लेकर किया गया। सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली श्रद्धा निधि पर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाया गया है। पहले वरिष्ठ पत्रकारों को श्रद्धा निधि के तौर पर 6 हजार रुपए दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 7 हजार कर दिया गया है। इसके अलावा बुजुर्ग पत्रकारों को दिए जाने वाले हेल्थ बीमे की राशि का 50 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी।

बैठक में अगस्त में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 4 अगस्त को प्रदेश में स्व-रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में प्रदेश के 2 लाख 80 हजार युवाओं को काम दिया जाएगा। इसके अलावा 9 अगस्त आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन प्रदेश भर में सरकारी छुट्टी भी रहेगी। साथ ही 14 अगस्त को शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 14 अगस्त को शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही शहीद सम्मान यात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में खुरई में सरकारी कॉलेज खोले जाने के फैसले को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहरी विकास विभाग को 4 अवॉर्ड मिलने की जानकारी भी दी।