
भोपाल/ कोरोना काल के इस दौरान अफवाह गैंग भी बहुत सक्रिय है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर एक-एक झूठ फैलाई जा रही है। लोग उसे सच मानकर पैनिक हो जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम की चिट्ठी खूब वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि अगर लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करेंगे तो सरकार सभी घरों को 1 अप्रैल 2020 से लॉक कर देगी।
सरकार द्वारा घरों पर ताला जड़े जाने के बाद लोगों कैद रहेंगे। साथ ही जरूरी चीजें आपके द्वार पर पहुंचा दी जाएंगी। साथ ही उस चिट्ठी में यह भी लिखी हुई है कि आप लॉक डाउन के दौरान घरों से बाहर निकलेंगे तो पुलिस आपको देखते ही गोली मार देगी। यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान के लेडर पैड पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ में यह भी लिखा है कि रोजाना सुबह और शाम, अनाज, सब्जी और जरूरतमंदों को दवा मुहैया कराया जाएगा।
फेक है यह चिट्ठी
वायरल चिट्ठी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि COVID19 संक्रमण से उत्पन्न संकट के हालात में सोशल मीडिया पर झूठी खबर और अफवाह फैलाकर लोगों में तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। आप ऐसी अफवाहों से बचें। तथ्यपूर्ण और वास्तविक सूचना @JansamparkMP और वेरिफाइड शासकीय सोशल मीडिया अकाउंट से ही प्राप्त करें।
एफआईआर करवाने के दिए निर्देश
चिट्ठी वायरल करने वाले शख्स की पहचान कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस चिट्ठी में गलत तरीके से हमारे हस्ताक्षर का उपयोग किया गया है। सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
शिवराज सिंह ने भी लोगों को समझाया
यहीं नहीं सीएम शिवारज सिंह चौहान आज खुद भी भोपाल की सड़कों पर उतरें थे। इस दौरान उन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को समझाया। साथ ही कोरोना के खतरे को लेकर उन्हें अगाह भी किया। सीएम निगम के कर्मियों को इस संकट काल में काम करने के लिए हौसला भी बढ़ाया है।
Published on:
28 Mar 2020, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.